ओसीएफ रामलीला मैदान का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

0 6

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। आगामी कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर देवव्रत बाजपेई के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित ओसीएफ रामलीला मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश और निकास, यातायात प्रबंधन, पार्किंग तथा पुलिस बल की तैनाती की जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों और आवागमन वाले मार्गों का भी जायजा लिया।

 

एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की रणनीतिक तैनाती के साथ बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था समय से पूरी कर ली जाए। संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर विशेष नजर रखने के साथ कार्यक्रम स्थल व आसपास लगातार पुलिस गश्त एवं निगरानी के निर्देश भी दिए।

 

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का सजगता और आपसी समन्वय के साथ निर्वहन करें, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण मिल सके।

इस दौरान राजीव कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार पुलिस टीम के साथ मौजूद रहें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment