रेलवे में आउटसोर्सिंग के खिलाफ एनआरएमयू ने किया जोरदार प्रदर्शन

0 10

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRF) के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के आह्वान पर भारतीय रेल में आउटसोर्सिंग और निजीकरण के विरोध में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के तहत मंगलवार को एनआरएमयू शाहजहांपुर शाखा के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

 

प्रदर्शन का नेतृत्व सहायक मंडलमंत्री नरेंद्र कुमार त्यागी ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल केवल नौकरी नहीं, बल्कि देश की जीवनरेखा और लाखों परिवारों की उम्मीदों का आधार है। रेलवे में बढ़ती आउटसोर्सिंग और निजीकरण का असर कर्मचारियों के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा, रेल संरक्षा और युवाओं के स्थायी रोजगार के अवसरों पर भी पड़ सकता है।

 

उन्होंने सरकार से रेलवे के रिक्त पदों को शीघ्र भरने और युवाओं को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि आउटसोर्सिंग और निजीकरण के खिलाफ संघर्ष को मजबूती देने के लिए AIRF के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के नेतृत्व में 8 अक्टूबर को करनैल सिंह स्टेडियम, नई दिल्ली में महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी शामिल होंगे। शाहजहांपुर से भी अधिक से अधिक रेलकर्मी सम्मेलन में पहुंचेंगे।

 

शाखा सचिव शिव कुमार सक्सेना ने कहा कि युवाओं को अपने भविष्य के प्रति जागरूक होकर आवाज बुलंद करनी होगी। सहायक सचिव यतेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए रेलवे में स्थायी रोजगार के अवसर सुरक्षित रखना आज की जिम्मेदारी है।

 

सहायक सचिव जितेंद्र कुमार ने कहा कि यह लड़ाई केवल वर्तमान रेल कर्मचारियों की नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य, स्थायी रोजगार और भारतीय रेल के भविष्य से जुड़ी है। उन्होंने युवाओं से संघर्ष में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

 

प्रदर्शन के दौरान चंदा दिनकर, अनुराग, आशीष, इंतजार, राजकुमार, रवि बाजपेयी, अश्वनी, संजीव, भगवानदास, धनंजय, जितेंद्र, वीरपाल, शिवकुमार, कौशल, रोहित, सलीम, शहजादे, प्रभात सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment