सोन घड़ियाल अभयारण्य में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो टाटा 407 जब्त

सीधी, 02 अक्टूबर 2026। सोन घड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो टाटा 407 वाहन जब्त किए हैं।
उप संचालक संजय टाइगर रिजर्व सीधी राजेश कन्ना टी. के निर्देशन एवं अधीक्षक सोन घड़ियाल अभयारण्य सीधी प्रमोद सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई परिक्षेत्र अधिकारी सोन घड़ियाल अभयारण्य कैलाश चंद्र उइके एवं परिक्षेत्र अधिकारी रामपुर नैकिन मुकेश अलावा के नेतृत्व में वन अमले द्वारा की गई।
1 एवं 2 अक्टूबर 2026 की दरम्यानी रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वन अमले ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सोन घड़ियाल अभयारण्य के बीट पिपरोहर अंतर्गत सोन नदी के करही घाट से रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए दो टाटा 407 वाहनों को पकड़ा।
वन विभाग ने दोनों वाहनों को जब्त कर विभिन्न धाराओं के तहत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया है। जब्त वाहनों को सुरक्षार्थ कोतवाली सीधी में खड़ा कराया गया है।
प्रमुख बिंदु
🔴 सोन घड़ियाल अभयारण्य में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई
🔴 करही घाट से रेत परिवहन करते पकड़े गए दो टाटा 407
🔴 वन अमले ने दोनों वाहन किए जब्त
🔴 वन अपराध प्रकरण दर्ज, वाहन कोतवाली सीधी में सुरक्षित खड़े कराया गया