सुबह सवेरे समाचार दर्शन में देश दुनिया की बड़ी खबरें

0 12

दिन मंगलवार,दिनांक 29- सितंबर 2026

🔴👉सीधी जिले के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने पत्रकारों के आग उगलते सवालों का किया सामना।

⛔👉बहरी तहसील अंतर्गत कुचवाही में बिक रहा नशे का सारा सामान, जिम्मेदारों ने मूंद रखी हैं आंखें।

🔴👉सोशल मीडिया अकाउंट बनाने के लिए 18 की उम्र जरूरी, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से नियम बनाने को कहा; निर्देश- प्लेटफॉर्म्स को भारतीय कानून मानने होंगे।

🟠👉फूड प्रोडक्ट पर लिखना होगा इसमें आर्टिफिशियल स्वीटनर है, इससे डायबिटीज–हार्ट अटैक का खतरा, सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI से कहा– जल्द नियम लागू करें।

🟠👉कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज दिल्ली में होगी। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

🟠👉राहुल गांधी दिल्ली की झुग्गी बस्ती पहुंचे, SDM से पूछा- पूरी बस्ती के वोटर गायब कैसे, सिर्फ एक बचा; दिल्ली SIR में 33 लाख नाम कटे।

🟠👉ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का 15 राज्यों में प्रदर्शन, आगरा में CEC के घर कालिख पोती; राजस्थान में पूर्व सीएम गहलोत पर वाटर कैनन चली।

🟠👉तिलक नगर में हुई झड़प और थप्पड़ मारने की घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने त्वरित कदम उठाया।

🟠👉उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसा: फतेहपुर में गैस सिलिंडर फटने से मकान ढहा, चार की मौत; सात लोग सुरक्षित मलबे से निकाले गए।

🟠👉सीने में दर्द ही नहीं, हाथ-पैर ठंडे पड़ना और सांस फूलना भी हार्ट अटैक के संकेत, कई बड़े खुलासे आए सामने।

🟠👉हार्ट अटैक को आमतौर पर तेज सीने में दर्द, दबाव या भारीपन से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन हर मरीज में इसके लक्षण एक जैसे नहीं होते। नए शोध में सामने आया है कि हार्ट अटैक के मरीजों में हाथ-पैर ठंडे पड़ना और सांस लेते समय फेफड़ों में खरखराहट जैसी स्थिति गंभीर खतरे का संकेत हो सकती है।ऐसे संकेतों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

🟠👉ईरान से युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा- ‘इजराइल खत्म हो जाता, मिडिल ईस्ट का नामोनिशान नहीं रहता, मैंने रोका’

🟠👉एलन मस्क का सबसे बड़ा दांव पहली बार अंतरिक्ष में पहुंचा दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट; 26 स्टारलिंक V3 भी साथ।

खेल समाचार

⛔👉भारत को एशियन गेम्स में 9 वें दिन 8 मेडल, जैवलिन में यशवीर को सिल्वर, रोहित को ब्रांज, श्री शंकर, गुलबीर और ईशा ने भी जीते सिल्वर मेडल।

🕉आपका हरपल शुभ, सुखद, सुंदरऔर मंगलमय हो!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment