जमीन धोखाधड़ी के मुकदमे में 79 वर्षीय वांछित गिरफ्तार

0 7

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना पुलिस ने जमीन की धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे 79 वर्षीय आरोपी राजेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर प्रतिरूपण कर फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कराने और जमीन की वसीयत कराकर उसे बेचने का आरोप है।

 

पुलिस के अनुसार इस मामले में 11 अप्रैल 2026 को मिली तहरीर के आधार पर राजेन्द्र कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी राजेन्द्र कुमार निवासी रौसर कोठी, थाना रामचंद्र मिशन की पुलिस को तलाश थी।

 

25 सितंबर को सदर बाजार पुलिस वांछित आरोपियों की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित राजेन्द्र कुमार लोधीपुल के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 131/26 में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

राजीव कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सचिन भारती और रिजर्व कांस्टेबल हरकेश सिंह शामिल रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment