महिलाओं से अभद्र टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई, मिशन शक्ति टीम को एसपी ने किया सम्मानित

0 18

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत थाना सदर बाजार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिलाओं से अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया।

 

पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को मिशन शक्ति टीम क्षेत्र के पार्कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही थी। इसी दौरान शहीद पार्क में एक व्यक्ति द्वारा आने-जाने वाली महिलाओं पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी और छींटाकशी किए जाने की सूचना मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर साजिद पुत्र बादल, निवासी मोहल्ला तारीन टिकली, थाना सदर बाजार को हिरासत में लिया।

 

पूछताछ के बाद मिशन शक्ति प्रभारी उ0नि0 सोमपाल सिंह की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 512/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

एसपी ने टीम को किया पुरस्कृत

 

त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर सौरभ दीक्षित ने थाना सदर बाजार की मिशन शक्ति टीम की सराहना करते हुए टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र और एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

 

पुरस्कृत होने वालों में उ0नि0 सोमपाल सिंह, महिला आरक्षी नीतू मलिक, महिला आरक्षी कविता यादव, रिक्रूट महिला आरक्षी ज्योति तथा रिक्रूट आरक्षी जितिन कुमार शामिल हैं।

 

एसपी सौरभ दीक्षित ने मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए किए जा रहे पुलिस प्रयासों की सराहना करते हुए पुलिसकर्मियों को इसी तरह सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment