अवैध खनिज उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन मशीन जब्त

0 5,490

सीधी, 24 सितम्बर 2026। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विकास मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन तथा जिला खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने बहरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी के ग्राम झरिया में अवैध खनिज पत्थर उत्खनन के विरुद्ध कार्रवाई की।

जांच के दौरान मौके पर पोकलेन ह्युंडई मशीन से बिना वैधानिक अनुमति खनिज पत्थर का अवैध उत्खनन किया जाना पाया गया। खनिज विभाग की टीम को देखकर मशीन ऑपरेटर एवं अन्य मजदूर मौके से फरार हो गए।

टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए पोकलेन मशीन को नियमानुसार जब्त कर सुरक्षार्थ थाना प्रभारी, पुलिस थाना बहरी की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।

मामले में संबंधित उत्खननकर्ता एवं मशीन स्वामी के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। अनाधिकृत गतिविधियों में आदतन संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

समाचार क्रमांक : 249-2032 | फोटो क्रमांक : 438, 439

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment