डॉ. अजय मिश्रा भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष निर्वाचित

लगातार दूसरी बार मिली जिम्मेदारी, शुभचिंतकों ने दी बधाइयां

0 2,112

 

सीधी। लोकसभा संसदीय क्षेत्र सीधी के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के ज्येष्ठ पुत्र डॉ. अजय मिश्रा को भारत स्काउट एवं गाइड राज्य संघ मध्यप्रदेश का राज्य उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनके निर्वाचन पर भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ सहित उनके ईष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना की है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. अजय मिश्रा ज्योत्सना ग्रुप के चेयरमैन, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा की कार्य परिषद के वरिष्ठ सदस्य तथा सरस्वती शिशु मंदिर चुरहट के सह व्यवस्थापक सहित विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। डॉ. मिश्रा लगातार दूसरी बार भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

उनके पुनः निर्वाचित होने पर भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। शुभकामनाएं देने वालों में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे, जिला मुख्य आयुक्त गाइड डॉ. श्वेता सिंह, काउंसलर डॉ. शास्त्री प्रसाद मिश्रा, सचिव हरिशंकर पाण्डेय, शशि गौतम, छात्रमणि पाण्डेय, राकेश रतन पाण्डेय, अजीता द्विवेदी सहित अनेक ईष्ट मित्र एवं शुभचिंतक शामिल हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment