बजाग में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

0 12

रिपोर्टर -सोहन श्याम

 

 

 

बजाग-आकांक्षी विकासखंड बजाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति के साथ-साथ आकांक्षी विकासखंड के स्वास्थ्य संबंधी 7 इंडिकेटर्स की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मैदानी अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राज कुमार डोंगरे, जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर श्री दिलीप कछवाहा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर धुर्वे, नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक फेलो डॉ. विकास जैन, बीपीएम लल्ला यादव, बीसीसीएम सचिन यादव, बीईई कांति राव सहित विकासखंड बजाग की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं एएनएम उपस्थित रहीं।

बैठक में आगामी 6 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार एल्बेंडाजोल की गोली खिलाना सुनिश्चित किया जाए।

पलायन से लौटे श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए गए कि बाहर से लौटे सभी मजदूरों की मलेरिया जांच अनिवार्य रूप से की जाए। लगातार खांसी के लक्षण पाए जाने पर तत्काल बलगम जांच एवं RDT जांच कराते हुए टीबी सहित अन्य संक्रामक रोगों की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जाए।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान प्रत्येक गर्भवती महिला का 90 दिवस के भीतर पंजीयन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित सभी आवश्यक जांच समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। जिन गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन 9 ग्राम से कम है, उन्हें निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार आयरन सुक्रोज का डोज दिए जाने तथा उपचार से पूर्व सिकल सेल जांच अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी सेक्टर कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र के सिकल सेल मरीजों की लाइन लिस्ट रजिस्टर में संधारित करने को कहा गया।

बैठक में मिजल्स सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों की तत्काल पहचान कर आवश्यक उपचार एवं जरूरत के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग में रेफर करने के निर्देश दिए गए। सभी प्रसव केंद्रों में प्रसव के तुरंत बाद U-WIN पोर्टल पर आवश्यक प्रविष्टि’’ तथा टीकाकरण सत्र के दौरान ही सत्र स्थल पर टीकाकरण की ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment