एसडीएम ने शासकीय विद्यालय का किया निरीक्षण, कक्षा में बैठकर पढ़ने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई

विद्यालय निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से किया संवाद, व्यवस्थाओं की ली जानकारी

0 31

 

रिपोर्टर -सोहन श्याम

 

 

 

बजाग- एसडीएम बजाग द्वारा पीएम श्री एकीकृत शासकीय विद्यालय सरवाही का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कक्षा छठवीं के विद्यार्थियों की कक्षा विद्यालय परिसर के बाहर नीचे बैठकर संचालित होते पाए जाने पर एसडीएम ने स्थिति की जानकारी ली। बताया गया कि भवन में मरम्मत कार्य के बाद संबंधित कक्ष को ठेकेदार द्वारा अभी तक उपयोग के लिए नहीं खोला गया था।

एसडीएम द्वारा इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्देशों के उपरांत कक्ष को खुलवाकर कक्षा छठवीं के विद्यार्थियों के लिए अंदर बैठकर अध्ययन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। एसडीएम ने विद्यालय में उपलब्ध अन्य व्यवस्थाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की भी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment