केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में निपुण कार्यशाला संपन्न, प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने पर विशेष चर्चा

0 57

रिपोर्ट- नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

अनूपपुर-केंद्रीय विद्यालय एसईसीएल जमुना कॉलरी में 19 सितंबर 2026 को शहडोल संभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों के प्रमुखों के लिए एक दिवसीय ‘निपुण (NIPUN) कार्यशाला/बैठक का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यशाला में प्राथमिक स्तर के छात्रों के शैक्षणिक अधिगम (Learning Outcome) को बढ़ाने और उनके बुनियादी कौशल को मजबूत करने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गयी और शिक्षण कार्य को बेहतर करने की रणनीति बनाई गई।

 

इस कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय संगठन, जबलपुर संभाग के सहायक आयुक्त हीरालाल मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से ऑनलाइन सम्मिलित हुए।

 

कार्यशाला की मेजबानी केंद्रीय विद्यालय एसईसीएल जमुना कॉलरी के प्राचार्य मनोज कुमार ने की। उन्होंने मेजबान प्रधानाचार्य के रूप में सभी आगंतुक विद्यालय प्रमुखों और अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।बैठक में आने वाले आगंतुकों/ प्रतिभागियों में प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय अमरकंटक रतन कुमार, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय अनूपपुर देवेंद्र कुमार तिवारी, प्राचार्य पीएम केन्द्रीय विद्यालय शहडोल श्रीमती प्रीति मिश्रा , प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय नौरोज़ाबाद संतोष कुमार द्विवेदी, प्रभारी प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय धनपुरी जयदीप परसई और प्रभारी प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय उमरिया संजय कुमार उपस्थित रहे|

 

साथ ही साथ केंद्रीय विद्यालय धनपुरी की मुख्य अध्यापिका श्रीमती मनीषा भट्टाचार्य, केंद्रीय विद्यालय नौरोजाबाद के मुख्य अध्यापक वीरेंद्र साहू, केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी के मुख्य अध्यापक धर्मवीर सिंह, केन्द्रीय विद्यालय अमरकंटक के प्राथमिक शिक्षक सत्यम प्रजापति, केंद्रीय विद्यालय अनूपपुर के प्राथमिक शिक्षक विकास सिंह, केंद्रीय विद्यालय उमरिया के प्राथमिक शिक्षक अरुण सोलंकी तथा पीएम केंद्रीय विद्यालय शहडोल की प्राथमिक शिक्षिका श्रीमती ममता भी इस कार्यशाला में उपस्थिति रही|

कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत आए हुए सभी आगंतुको एवं मेजबान प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया| विद्यालय के प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत से आए हुए सभी आगंतुकों का अभिवादन किया | कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय विद्यालय अमरकंटक के प्राचार्य रतन कुमार द्वारा की गयी|

केंद्रीय विद्यालय संगठन, जबलपुर संभाग के सहायक आयुक्त हीरालाल मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से ऑनलाइन माध्यम से सम्मिलित हुए। अपने संबोधन में सहायक आयुक्त हीरालाल ने प्राथमिक स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और खेल-खेल में सीखने की पद्धतियों पर जोर दिया। कार्यशाला के दौरान शहडोल संभाग से आए शिक्षाविदों ने छात्रों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता (FLN) के लक्ष्यों को समय सीमा में हासिल करने के लिए अपने विचार और नवाचार साझा किए।

 

कार्यशाला के प्रथम सत्र में FLN के लक्ष्य एवं कार्य पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय शहडोल एवं मध्य मुख्य अध्यापिका के द्वारा विद्यालय स्तर पर आने वाली उपलब्धियां और चुनौतियां विषय पर चर्चा की गई| द्वितीय सत्र में FLN को प्रभावी बनाने हेतु आगामी रणनीतियों एवं कार्य योजना पर प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय अनूपपुर के द्वारा मार्गदर्शन किया गया| तृतीय सत्र में FLN मॉड्यूल का आदान-प्रदान विद्यालय द्वारा किए गए नवाचार एवं प्रभावी गतिविधियों का विशेष चर्चा केंद्रीय विद्यालय अमरकंटक के प्राचार्य एवं मुख्य अध्यापक द्वारा किया गया | कार्यशाला के चौथे सत्र में समागम पोर्टल पर आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन किस प्रकार किया जाए इस विषय पर प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय धनपुरी द्वारा विस्तार से चर्चा की गई| बैठक में आए हुए सभी प्रतिभागियों द्वारा अन्य विषयों पर भी आपस में सुझाव, कार्य योजना तथा विद्यालय और संकुल स्तर पर कार्य का निर्धारण और उनके अच्छे तरीके से समायोजन कैसे किया जाए इस विषय पर चर्चा एवं सुझाव, एक दूसरे को प्रेषित किए | बैठक में FLN के लक्ष्य उसके लिए आगे की कार्य योजना और शैक्षणिक अधिगम से जुड़ी हुई रणनीतियों पर भी चर्चा की गई| अंत में मेजबान प्राचार्य मनोज कुमार ने सफल आयोजन के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment