ऑटो में छूटा बैग, कोतवाली पुलिस ने 3 घंटे में सुरक्षित लौटाया

0 351

तकनीकी साक्ष्य से ऑटो की पहचान, चालक ने सुरक्षित रखा था बैग

सीधी। कलेक्ट्रेट से न्यू बस स्टैंड जाते समय ऑटो में छूटे फरियादी के बैग को कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब 3 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर वापस सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को शास्त्री नगर निवासी अनुराग श्रीवास्तव ने थाना कोतवाली में सूचना दी कि वे कलेक्ट्रेट से न्यू बस स्टैंड जाने के लिए लाल रंग के इलेक्ट्रिक ऑटो में सवार हुए थे। यात्रा के दौरान उनका बैग ऑटो में ही छूट गया।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर संबंधित ऑटो की पहचान की और उसके चालक से संपर्क किया। चालक ने पुलिस को बताया कि बैग उसके ऑटो में छूट गया था और उसने उसे सुरक्षित रखा है। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक सत्यापन कर बैग बरामद किया और करीब 3 घंटे के भीतर फरियादी अनुराग श्रीवास्तव को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया।

बैग वापस मिलने पर फरियादी ने कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।

सराहनीय योगदान: कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, आरक्षक प्रखर पांडेय एवं आरक्षक अवधेश कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं डीएसपी मुख्यालय सुजीत कड़वे के मार्गदर्शन में की गई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment