विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में शैक्षणिक एवं विकास कार्यों पर चर्चा  

0 43

 

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक

 

रिपोर्टर -सोहन श्याम

 

डिंडौरी-कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय बजट, अधोसंरचना विकास, फायर हाइड्रेंट, प्रयोगशाला, शैक्षिक भ्रमण, एक्सपोजर विजिट एवं खेल दिवस सहित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इस दौरान कलेक्टर ने विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

बैठक में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने एवं नशा मुक्ति के लिए विशेष प्रयास करने पर जोर दिया गया। प्राचार्य श्री सुनील कुमार सोनी ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा नशा मुक्ति जागरूकता के लिए विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही आगामी शैक्षणिक सत्र में मानविकी एवं वाणिज्य संकाय प्रारंभ करने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment