स्कूल से घर नहीं लौटा 16 वर्षीय बालक, 4 घंटे में कोतवाली पुलिस ने किया सकुशल दस्तयाब

0 532

परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकला था बालक, बस स्टैंड क्षेत्र से मिला

सीधी। थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल से लापता हुए 16 वर्षीय नाबालिग बालक को महज चार घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस की तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया।

पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को फरियादी ने थाना कोतवाली में सूचना दी कि उनका 16 वर्षीय पुत्र सुबह स्कूल जाने के लिए बस से गया था। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने स्कूल, रिश्तेदारी और आसपास के स्थानों पर बालक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बालक की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर तलाश करने के साथ आवश्यक जानकारी जुटाई और लगातार प्रयास किए। इसी दौरान बालक को लगभग चार घंटे के भीतर बस स्टैंड क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।

पूछताछ में बालक ने बताया कि वह परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकल गया था। पुलिस ने बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुजीत कड़वे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई।

सराहनीय भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, एएसआई विनोद एवं प्रधान आरक्षक बालेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment