स्मार्ट रोड पर चला विशेष स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण अभियान

0 23

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत नगर निगम शाहजहांपुर की ओर से गुरुवार को ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत वार्ड संख्या 09, सुभाषनगर स्थित स्मार्ट रोड पर विशेष स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण अभियान चलाया गया।

 

अभियान के दौरान स्मार्ट रोड की साफ-सफाई के साथ सड़क पर जमा पानी की निकासी, सड़क किनारे उगी घास की कटाई और पेड़-पौधों की छंटाई कराई गई। अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को नियमित रूप से बेहतर सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

इस दौरान नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी और अपर नगर आयुक्त अजय त्रिपाठी सहित नगर निगम के अधिकारी, सफाई मित्र एवं पार्षदगण मौजूद रहे। सभी ने अभियान में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

 

नगर निगम की ओर से नागरिकों से अपील की गई कि कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के साथ नागरिकों में जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment