मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के शिविर में 562 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

0 60

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में कुल 562 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 30 वर्ष से अधिक आयु के 206 पुरुष एवं 145 महिलाएं, 0 से 5 वर्ष के 26 बच्चे, 5 से 18 वर्ष के 70 बच्चे तथा 18 से 30 वर्ष आयु के 115 लोगों की जांच की गई।

शिविर के दौरान ’’389 लोगों की ब्लड प्रेशर एवं 389 लोगों की ब्लड शुगर जांच’’, 56 लोगों की एनीमिया जांच तथा 12 लोगों की सिकल सेल जांच की गई। गर्भवती महिलाओं की जांच में एएनसी प्रथम तिमाही के 5, द्वितीय तिमाही के 12, तृतीय तिमाही के 3 तथा चतुर्थ तिमाही के 4 प्रकरण शामिल रहे। इसके साथ ही विभिन्न रक्त जांच में 126, खखर जांच में 145 तथा एक्स-रे जांच में 145 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

शिविर में ’’167 लोगों की आंखों की जांच’’ की गई तथा 150 लोगों को चश्मे वितरित किए गए। दिव्यांगजनों के लिए 3 यूडीआईडी कार्ड बनाए गए। वहीं मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत प्राप्त शिकायतों में 100 दिवस लंबित 2 तथा 50 दिवस लंबित 9 शिकायतों का निराकरण किया गया। मातृ स्वास्थ्य से संबंधित कुल 32 प्रकरणों में से 26 का निराकरण किया गया। शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment