जन्माष्टमी पर बरगांव में गूंजा गौ सेवा का संदेश, जनजाति कल्याण केंद्र में हुआ गौ पूजन

0 83

 

 

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव)

 

बरगांव। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल, बरगांव स्थित गौशाला में भव्य गौ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवान श्री कृष्ण के प्रिय गौवंश की सेवा, संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेते हुए आश्रम परिवार एवं प्रबुद्धजनों ने विधि-विधान से गौ माता की पूजा-अर्चना की।

 

कार्यक्रम में प्रकल्प प्रमुख श्री श्याम जी भाईसाहब एवं श्री जाम सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान गौशाला समिति के अध्यक्ष श्री रमेश शरण गुरुदेव जी, उपाध्यक्ष श्री प्रकाश झारिया जी, सचिव श्री उमेश रजक जी एवं कोषाध्यक्ष श्री वीरेंद्र तिवारी जी ने गौ माता को तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं ग्रास खिलाकर आरती उतारी।

 

कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षक श्री छतरपाल जी, श्री दिलीप नंदा जी एवं श्री मनोज यादव जी सहित अन्य श्रद्धालु भी शामिल हुए। वक्ताओं ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन में गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में गौ संरक्षण एवं गौ सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

 

गौ पूजन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरा कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment