दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी को सदर पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 49

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को मुखबिर की सूचना पर शनिवार दोपहर मोहल्ला बाडूजई प्रथम स्थित पीली मस्जिद के पास से पकड़ा गया।

 

राजीव कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना के मुताबिक, 7 अगस्त को एक महिला की तहरीर के आधार पर मो. अली उर्फ मुन्ने समेत चार लोगों के खिलाफ झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी की गई।

 

शनिवार 29 अगस्त को पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मो. अली उर्फ मुन्ने पीली मस्जिद के पास खड़ा है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे करीब 12:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. अली उर्फ मुन्ने पुत्र स्व. जफर अली, निवासी मोहल्ला बाडूजई प्रथम, थाना सदर बाजार, शाहजहांपुर, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रियवृत्त दुहूण, कांस्टेबल आकाश कुमार और रिजर्व कांस्टेबल विकास कुमार शामिल रहे।

 

मुकदमा, धारा 64(1)/123/115(2)/352/351(3) बीएनएस, थाना सदर बाजार।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment