मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

0 37

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, चौकी अंजान, थाना कोतवाली में एक समाचार पत्र द्वारा आयोजित “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर देवव्रत बाजपेई ने प्रतिभाग कर छात्राओं को सुरक्षा और कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

 

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को “कानून का सम्मान एवं कानून से जीवन आसान” विषय पर जागरूक करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों, उनके अधिकारों तथा किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से सहायता प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी गई।

 

छात्राओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, यूपी-112, 181 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, साइबर अपराध से बचाव और महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

 

सीओ सिटी देवव्रत बाजपाई ने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में आत्मविश्वास बनाए रखने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक कर उन्हें सशक्त, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना रहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment