नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में वांछित युवक गिरफ्तार

0 34

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी से छेड़खानी, रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित 27 वर्षीय अभियुक्त को अजय राय प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार ।

 

पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अवनीश पुत्र विजेन्द्र पाल, निवासी ग्राम अजीजपुर तालुका रझौआ, थाना रोजा, ने उनकी 15 वर्षीय पुत्री का रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा। नंबर देने से मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 19 अगस्त को भी उसने रास्ता रोककर छेड़खानी की नीयत से किशोरी का हाथ पकड़कर खींचा, मोबाइल नंबर मांगा और पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गया।

 

तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।

 

पुलिस ने 27 अगस्त को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अवनीश को बांस मंडी तिराहे के पास से दोपहर करीब 2:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

 

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विशेष कुमार और कांस्टेबल सोनू, थाना कोतवाली शामिल रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment