₹5 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, चोरी की वारदात में था वांछित

0 51

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। थाना तिलहर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी वांछित शातिर अपराधी टूडी सिंह उर्फ टोडी उर्फ अशोक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी अन्य चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहा था। उसके कब्जे से 4,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

 

पुलिस के मुताबिक 24/25 जुलाई की रात तिलहर क्षेत्र में श्री कृष्णा वर्मा की ज्वैलरी की दुकान का शटर और तिजोरी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच के दौरान राकेश उर्फ कल्ला, हीरा सिंह और अनोखे उर्फ लादू को 7 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

 

इसी मामले में वांछित टूडी सिंह उर्फ टोडी उर्फ अशोक पुत्र बलीराम, निवासी ग्राम मिल्किया, थाना निगोही, उम्र करीब 45 वर्ष पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को सुभाष नगर रिंग रोड स्थित गर्रा पुल के पास से सुबह 9:50 बजे गिरफ्तार किया।

 

पुलिस के अनुसार बरामद 4,500 रुपये में 2,000 रुपये तिलहर में दर्ज चोरी के मुकदमे तथा 2,500 रुपये कांट थाने के एक अन्य चोरी के मुकदमे से संबंधित हैं।

 

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मदनापुर थाने में लूट की तैयारी और शस्त्र अधिनियम समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चन्द्र, एसओजी/सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक मोहनदेव शर्मा व टीम, उपनिरीक्षक सौरभ शुक्ला आदि शामिल रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment