सीधी पुलिस की तत्परता से 12 वर्षीय लापता बालक 24 घंटे में दस्तयाब

0 401

तकनीकी साक्ष्यों और लगातार प्रयासों से कोतवाली पुलिस को मिली सफलता, बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया

सीधी, 27 अगस्त 2026। यूसी मास पब्लिक स्कूल जाने के लिए घर से निकले 12 वर्षीय बालक के लापता होने के मामले में सीधी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को बालक के परिजन ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका 12 वर्षीय पुत्र सुबह करीब 8 बजे साइकिल से यूसी मास पब्लिक स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। परिजनों ने रिश्तेदारी, आस-पड़ोस और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन बालक का पता नहीं चला।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के निर्देशन में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सुजीत कड़वे के मार्गदर्शन में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संभावित स्थानों पर लगातार पतासाजी की।

पुलिस के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप बालक को 24 घंटे के भीतर सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।

सराहनीय योगदान

उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, थाना प्रभारी कोतवाली

ASI विनोद

HC सूरज

Ct सदन

सीधी पुलिस आमजन की सुरक्षा तथा नाबालिग बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए सदैव तत्पर है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment