मझौली में भीषण हादसा: पेड़ में घुसा ट्रक, दो घंटे चला रेस्क्यू

0 388

 

चमराडोल मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया ट्रक, केबिन में बुरी तरह फंसा था चालक

 

सीधी। मझौली थाना क्षेत्र के ग्राम चमराडोल में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़का। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन के अंदर बुरी तरह फंस गया।

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और रेस्क्यू शुरू किया। चालक को निकालने के लिए जेसीबी, कटर और ड्रिल मशीन की मदद ली गई।

 

दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला चालक

 

ट्रक का केबिन बुरी तरह दब जाने के कारण चालक को बाहर निकालना आसान नहीं था। रेस्क्यू टीम ने पहले क्षतिग्रस्त हिस्सों को कटर और ड्रिल से काटा, इसके बाद जेसीबी की मदद से भारी पुर्जों को हटाया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला गया।

 

65 वर्षीय चालक गंभीर घायल

 

घायल चालक की पहचान भोपाल निवासी मोहम्मद इकराम (65) के रूप में बताई गई है। हादसे में उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों की सहायता से उन्हें 108 एंबुलेंस के जरिए मझौली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

 

पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से बची जान

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों ने भी रेस्क्यू अभियान में सहयोग किया। पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त कोशिश से चालक को समय रहते क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला जा सका।

 

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार के चलते मोड़ पर चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया था।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment