टैक्सी की छत पर जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहीं छात्राएं, जिम्मेदार कौन?

0 784

सीधी, मध्यप्रदेश। सीधी जिले से छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बेहद चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। सपही-कुबरी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं खोचीपुर से प्रतिदिन टैक्सी के ऊपर बैठकर स्कूल आने-जाने को मजबूर हैं। वाहन सुविधा के अभाव में छात्राएं अपनी जान जोखिम में डालकर सफर कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि खोचीपुर से विद्यालय तक का रास्ता लंबी घाटी से होकर गुजरता है। ऐसे में टैक्सी की छत पर बैठकर सफर करना किसी बड़े हादसे को न्योता देने से कम नहीं है। यदि रास्ते में वाहन अनियंत्रित हो जाए या अचानक ब्रेक लगे तो गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर छात्राओं को सुरक्षित परिवहन सुविधा क्यों उपलब्ध नहीं कराई जा रही है? क्या आसपास विद्यालय नहीं होने के कारण छात्राओं को इतनी दूर आना पड़ रहा है, या फिर शासन-प्रशासन की ओर से परिवहन व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई? वहीं टैक्सी चालक द्वारा छात्राओं को वाहन की छत पर बैठाकर ले जाना भी गंभीर लापरवाही का मामला है।

ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्राओं के लिए सुरक्षित वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा टैक्सी चालक की लापरवाही की जांच कर कार्रवाई की जाए।

बड़ा सवाल

क्या किसी हादसे के बाद जागेगा प्रशासन, या उससे पहले छात्राओं की सुरक्षा के लिए उठाया जाएगा ठोस कदम?

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment