खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में  ओम नमः शिवाय, गुरुवार, 27 अगस्त 2026 

0 104

🟥👉चीनी की चमक➖चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर अब अपनाया जा रहा कड़ा रुख, चीनी मिलों एवं थोक विक्रेताओं की होगी प्रभावी निगरानी। खुदरा विक्रेताओं, कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर भी शिकंजा।

🟥👉सीधी 10 पटवारियों को कार्य में लापरवाही बरतने पर जारी हुआ नोटिस, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश।

🟠👉बारिश ➖मध्य प्रदेश में फिर झमाझम बारिश, 17 जिलों में अति बारिश की चेतावनी।

🟠👉कट्टा लगाया➖ सीधी में बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े महिला को कट्टा लगाकर लूटा। ब्रेक फेल होने से ऑटो पलटा एक की मौत, दर्जन भर लोग घायल।

🟠👉नेपाल बाढ़ भयंकर ➖भोटेकोशी नदी बनी काल, दर्जनों गांव साफ, 1000 लोग बहे, रेस्क्यू जारी।

🟠👉बाढ़ का चीन कनेक्शन➖ 157 लोगों की मौत, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता; तस्वीरों में दिखा तबाही का मंजर।

🟠👉मदद को तैयार➖नेपाल बाढ़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाली प्रधानमंत्री से की बात, कहा- भारत हर संभव मदद के लिए तैयार।

🟠👉 वंदे मातरम नहीं➖कर्नाटक में पूरा वंदेमातरम नहीं गाया जाएगा,सीएम शिवकुमार बोले- हम पार्टी के फैसले के साथ, भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति करती है।

🟠👉सिस्टम तैयार➖भारत ने वाहक-6 मल्टी-ड्रोन मदरशिप सिस्टम तैयार किया:बिना जीपीएस करेगा हमला; सर्च-डिटेक्ट से डिस्ट्रॉय तक सेना की मदद करेगा।

🟠👉आभार ➖‘ये हमारी दोस्ती का प्रतीक है’, नेपाल से बालेन शाह ने जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार।

🟠👉जिंदा या मुर्दा➖मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मौत की खबरों को नकारा, बोले- घायल हैं, लेकिन मारे नहीं गए।

🟠👉भारत-चीन सीमा वार्ता➖अजित डोभाल और वांग यी के बीच बनी 8 बिंदुओं पर सहमति।

🟠👉ठोस कदम➖खड़गे का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- त्योहारों पर महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, जनता को राहत के लिए उठाएं ठोस कदम

🟠👉चालिस हजार ➖उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले सपा का महिला कार्ड, अखिलेश बोले- महिलाओं को हर साल देंगे 40 हजार रुपये।

खेल समाचार

🔴👉🏏भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे क्रिकेट टेस्ट मैच में भारत पहुंचा जीत के करीब। आखिरी दिन का खेल होगा रोमांचक। श्रीलंका 16 रन से आगे। अब भारतीय टीम की नजर बचे हुए चार विकेट पर।

 

❤️‍🩹आप का दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤️‍🩹

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment