खरमेर नदी में बहा अधेड़, पुलिस-एसडीआरएफ ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

0 96

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव)

 

डिंडौरी। जिले के भपसा गांव में रविवार को खरमेर नदी पार करते समय एक अधेड़ व्यक्ति तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लापता व्यक्ति की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

 

जानकारी के अनुसार कमरा सोडा गांव निवासी अधेड़ किसी काम से भपसा गांव जा रहा था। इसी दौरान खरमेर नदी पार करते समय अचानक तेज बहाव की चपेट में आने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।

 

लगातार बारिश के चलते क्षेत्र की नदी-नालों में जलस्तर बढ़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने नदी के आसपास संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

 

फिलहाल लापता अधेड़ का कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद से गांव में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment