24 घंटे में पुलिस ने हरिद्वार से सकुशल बरामद किए नाराज होकर घर से निकले नाबालिग भाई-बहन

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। थाना रोजा पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई के चलते घर से नाराज होकर निकले नाबालिग भाई-बहन को 24 घंटे के भीतर हरिद्वार स्थित हरकी पौड़ी से सकुशल बरामद कर लिया गया। दोनों बच्चों के सकुशल मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली।
थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्रा के अनुसार, ग्राम देवरास निवासी परिवार की ओर से 21 अगस्त को सूचना दी गई थी कि आठ वर्षीय सोहन और करीब 15 वर्षीय उसकी बहन दीपा घर से नाराज होकर कहीं चले गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस तुम को लगा कर तत्काल तलाश शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए दोनों बच्चों की लोकेशन का पता लगाया और 22 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे उन्हें हरिद्वार स्थित हरकी पौड़ी से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और दोनों नाबालिगों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिवार को बड़ी राहत मिली है। महज 24 घंटे में दोनों नाबालिगों को सुरक्षित बरामद करना पुलिस की सक्रियता और तत्परता को दर्शाता है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रोजा उमेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक अभिषेक, कांस्टेबल सावन मलिक और महिला आरक्षी भारती नैन शामिल रहे।