सीधी जिले के करगिल गांव से 20 वर्षीय अंकित मिश्रा लापता, जमोड़ी थाने में गुमशुदगी दर्ज, परिजनों के हो रहा बुरा हाल,सूचना देने वाले को 5000 रुपए की मुस्कुराहट के साथ राशि दिए जाने का परिजनों ने किए ऐलान

8 अगस्त की शाम करीब 7 बजे घर से निकला था युवक, परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास तलाश की; अब तक नहीं मिला सुराग
सीधी/जमोड़ी। सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करगिल निवासी 20 वर्षीय अंकित मिश्रा, पिता कुंजमनी मिश्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक 8 अगस्त 2026 की शाम करीब 7 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।
पुलिस में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट के अनुसार, अंकित शाम के समय घर पर अपनी मां के साथ था। मां के घर के अंदर जाने के बाद अंकित बिना किसी को कुछ बताए घर से चला गया। कुछ समय बाद परिजनों को उसके घर पर नहीं होने की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार ने आसपास के इलाकों के साथ-साथ रिश्तेदारों के यहां भी उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
जमोड़ी थाने में गुमशुदगी दर्ज
मामले की सूचना मिलने पर जमोड़ी थाना पुलिस ने गुमशुदगी का पंजीयन कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गुमशुदगी का पंजीयन क्रमांक 0074/2026 है तथा जीडी क्रमांक 016 दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा उपलब्ध जानकारी के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है।
यह है लापता युवक का हुलिया
पुलिस में दर्ज विवरण के अनुसार अंकित मिश्रा की उम्र करीब 20 वर्ष, लिंग पुरुष, कद लगभग 5 फीट 5 इंच बताया गया है। उसका रंग गोरा, शरीर पतला तथा बाल काले हैं। लापता होने के समय वह काले रंग की हाफ टी-शर्ट और डार्क ब्लू रंग की जींस पहने हुए था।
परिजनों की आमजन से अपील
अंकित मिश्रा के परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को अंकित के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तत्काल परिजनों को सूचना दें।
📞 संपर्क नंबर: 8827520304
🎁 सूचना देने वाले को ₹5,000 की इनाम राशि दी जाएगी।
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि अंकित मिश्रा का जल्द पता लगाया जा सके और उसे सुरक्षित घर वापस लाने में मदद मिल सके।