खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में

0 48

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖आर डी पांडेय और नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

रविवार, 08 अगस्त 2026

🔴👉हादसों की सड़क बन रही सीधी सिंगरौली नेशनल हाईवे 39, हो रहा कोई ना कोई रोज हादसा। अनमोल जिंदगियां असमय समा रहीं काल के गाल में।

🔴👉स्कूलों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य करने पर बाली जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज।

🔴👉करारा जवाब➖चीन को भारत का करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों के आधिकारिक नाम मानचित्र में शामिल।

🔴👉निजी कार्यक्रम➖शेख हसीना के संबोधन पर भारत ने स्पष्ट किया रुख, कहा- यह निजी कार्यक्रम था, सरकार का कोई संबंध नही।

🔴👉अनशन➖एक और केजरीवाल नहीं चाहिए, अब दीपके के खिलाफ ही शुरू हो गया अनशन।

🔴👉आंदोलन जारी➖झारखंड सरकार के साथ बैठक के बावजूद छात्र आंदोलन जारी,स्टूडेंट बोले- भरोसा है मुख्यमंत्री हमारी मांगों को मानेंगे, और कोई समाधान निकालेंगे।

🔵👉पूरी दाल ही काली➖राहुल गांधी ने कार की टंकी खोली, E20-पेट्रोल पर सवाल उठाए,कहा- ये कार-स्कूटर खराब कर रहा; दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली।

🔵👉तलाक➖ मध्य प्रदेश हाईकोर्ट बोला- सिर्फ फतवे से नहीं मिल सकता तलाक,कहा- निकाह खत्म करने का फैसला कोर्ट करेगा; पति की याचिका खारिज।

🔵👉टूटा रिकॉर्ड➖ दिल्ली-एनसीआर में हो रही बारिश ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, जमीन से आसमान तक यातायात प्रभावित।

🔵👉प्रतिबंध➖रूस पर US लगाएगा प्रतिबंध, सीनेट में ग्राहम को बड़ी सफलता, बिल 86-11 के बहुमत से मंजूर।

🔵👉हाई अलर्ट➖नेपाल सीमा से अवैध घुसपैठ भारत के लिए खतरे की घंटी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां।

खेल समाचार

⛔👉🏏भारत और एसएलसी सी 11 के बीच खेले जा रहे मैच में पहले दिन श्रीलंका का दबदबा रहा,स्‍टंप तक श्रीलंका का स्‍कोर 363/8 रहा।

⛔👉🏏भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट टेस्ट मैच में दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला। 15 अगस्त से खेला जाएगा श्रीलंका के गाॅल में पहला क्रिकेट टेस्ट मैच।

❤प्राइड इंडिया न्यूज़, प्राइड कदम समाचार पत्र एवं वनांचल समाचार पत्र के साथ आप का दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment