खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय और नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
गुरुवार, 06 अगस्त 2026
🔴👉सीधी में भटकता विकास, सीधी सिंगरौली सड़क नेशनल हाईवे 39 के बड़े गड्ढों में डुबकी लगा रही भैंसें, सड़क में डेरा डाले पशुओं से बढ़ रहे हैं हादसे के खतरे।, ग्राम पंचायत भवनों के नहीं खुलते ताले। आंगनबाड़ी केद्रों में सब कुछ होते हुए भी बच्चों को खाने के लाले।
🔵👉वापसी➖मैं बांग्लादेश वापस जाऊंगी, सही वक्त पर तारीख का ऐलान : शेख हसीना
🔵👉खतरनाक हमला➖यूक्रेन पर रूस का सबसे खतरनाक हमला, मिसाइल-ड्रोन की बारिश में 17 लोगों की मौत व 44 घायल
🔵👉अब प्लास्टिक के नोट➖RBI अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में प्लास्टिक के नोट जारी करने की तैयारी में।
🔵👉बड़ी साजिश➖CJP प्रोटेस्ट में ब्लास्ट की साजिश रच रही थी ISI,जंतर-मंतर पर पेट्रोल बम लेकर आए थे, पंजाब पुलिस ने 9 आरोपी पकड़े।
🔵👉हाय रे महंगाई➖पिछले 5 महीने में दाल ₹8, तेल ₹6 महंगा हुआ:दूध-चीनी समेत राशन की 99% चीजों के दाम बढ़े; त्योहारों में और बढ़ेगी महंगाई।
🔵👉सलाह मोदी की➖ सोशल मीडिया इस्तेमाल में सावधानी बरतें,BJP में शामिल हुए सांसदों से कहा, संसद में चिल्लाने या गुस्से में बोलने की जरूरत नहीं।
🔵👉घबराहट ➖PoK की सच्चाई से घबराया पाकिस्तान… अल जजीरा की वेबसाइट को किया बैन, येलो जर्नलिज्म का लगाया आरोप।
🔵👉आंदोलन ➖झारखंड छात्र आंदोलन में12 दिन बाद सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया, मुख्यमंत्री करेंगे प्रतिनिधिमंडल से वार्ता।
🔵👉कलयुगी बेटियां➖ पिता के अंतिम दर्शन का भी समय नहीं, Video call पर देखा अंतिम संस्कार.. अस्थियां लेने में भी असमंजस, ऑनलाइन भेजे 5100 रूपए।
🔵👉शब्द रोंक ➖अदालतें लज्जा भंग-हवस जैसे शब्दों का इस्तेमाल न करें,जज, चरित्र-कपड़ों पर नहीं, सबूतों पर फैसला दें; दुष्कर्म से जुड़े मामलों की सुनवाई पर गाइडलाइन।
🔵👉तनावपूर्ण ➖बांग्लादेश में हालात तनावपूर्ण,पूर्व क्रिकेट कप्तान शाकिब अल हसन के घर पेट्रोल बम से हमला, खिड़कियों के शीशे तोड़े गए।
खेल समाचार
⛔👉🏏2027 वनडे वर्ल्डकप क्वालिफायर 21 फरवरी से 23 मार्च तक,विजेता को मेन ड्रॉ में सीधी एंट्री; वेस्टइंडीज पर क्वालिफायर खेलने का खतरा।
❤ प्राइड इंडिया न्यूज़ प्राइड कदम समाचार पत्र एवं वनांचल समाचार पत्र के साथ आप का दिन शुभ, सुखद, सुंदरऔर मंगलमय हो❤