बहराइच पुलिस की बड़ी सफलता: राहगीर से लूट का 24 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; ₹2.10 लाख नकदी, पीओएस मशीन व तमंचा बरामद

0 75

बहराइच | प्राईड इंडिया न्यूज़ | रिपोर्टर: सुभाष कुमार विश्वकर्मा, ब्यूरो चीफ

बहराइच पुलिस ने राहगीर से लूट की घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹2,10,400 नकद, एक पीओएस मशीन, एक तमंचा .315 बोर, एक कारतूस, दो मोटरसाइकिल तथा अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में स्वाट/सर्विलांस टीम और थाना पयागपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को अयोध्या प्रसाद शुक्ल ने इंडियन बैंक, खजुही शाखा से ₹1,00,200 निकालकर मसैडी चौराहे स्थित अपनी वीसी की ओर जाते समय भिंगुरी पुल के पास मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों द्वारा लूटे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के बाद थाना पयागपुर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई।

तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर 30 जुलाई को पुलिस ने खजुरी गांव से मसैडी चौराहे की ओर आ रहे चार संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि बैंक से निकले व्यक्ति को निशाना बनाकर उन्होंने नकदी लूटी थी और रुपये का बंटवारा करने जा रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी:

मोहम्मद सहबान पुत्र अली आदिल, निवासी शिवदहा, थाना पयागपुर

सूर्यकुमार सिंह पुत्र छेदी सिंह, निवासी लखाहीपुतलीतारा

जयसिंह पुत्र प्रेम सिंह, निवासी लखाहीपुतलीतारा

वीरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र दिलीप सिंह, निवासी लखाहीपुतलीतारा

बरामदगी:

₹2,10,400 नकद

01 तमंचा (.315 बोर)

01 कारतूस (.315 बोर)

01 पीओएस मशीन

02 मोटरसाइकिल

अन्य दस्तावेज

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। इस त्वरित कार्रवाई से बहराइच पुलिस की सक्रियता और अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान की एक बार फिर पुष्टि हुई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment