कुबरी में कलश यात्रा का भव्य स्वागत, भाजपा नेताओं व ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

सीधी, 30 जुलाई। वाराणसी से सिंगरौली, बहरी होते हुए सीधी की ओर जा रही पवित्र कलश यात्रा का अमरपुर भाजपा मंडल के कुबरी शक्ति केंद्र में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा अमरपुर मंडल अध्यक्ष आशीष तिवारी (डीमो) ने किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह, जगदंबा सोनी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री अनिल पांडेय, शिवदान साकेत, जय सिंह, चंदन मिश्रा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मूनिराज विश्वकर्मा, मंडल उपाध्यक्ष गोविंद गौतम, मंडल महामंत्री गंगा साहू, राजेश साहू, आईटी सेल के पदाधिकारी, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र शुक्ला (दादू), राजेश्वर शुक्ला, बाकेलाल गुप्ता, विष्णु गुप्ता, नागेंद्र तिवारी, अरविंद परौहा, कमलेश्वर तिवारी, विष्णु प्रसाद गौतम, हीरामणि साहू, अरुण सोनी, बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भाजपा पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया और यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की। स्वागत समारोह के बाद कलश यात्रा सीधी के लिए रवाना हो गई। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।