चैती पिपर के सवाल पर जिलाधिकारी से मिला माले प्रतिनिधिमंडल

0 51

 

जहानाबाद ! विगत 4 जुलाई 2026 को जिले के हुलासगंज प्रखंड व घोसी थाना के चैती पिपर गाँव पर एक बालू माफिया गिरोह द्वारा जानलेवा हमला किया गया जिसमें 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे. आज बृहस्पतिवार को पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल इस सवाल पर जिलाधिकारी से मिला. प्रतिनिधिमंडल में मगध प्रभारी कुमार परवेज, राज्य कमिटी सदस्य रविंद्र यादव, पूर्व मुखिया संजय चन्द्रवंशी, संतोष केशरी और पीड़ित परिवार की रून्नी देवी मुख्य रूप से शामिल शामिल थे.

 

प्रतिनिधिमंडल ने 5 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा. जिलाधिकारी ने सभी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

 

मुख्य मांगें :

1. हमला में हमलावरों की भीड़ का ही एक आदमी धीरज शर्मा की हत्या हुई लेकिन उसका दोष अजय राम और विजय राम पर मढ़ दिया गया और उनपर मुकदमे कर दिये गये हैं. हम चाहते हैं कि इस मामले की आपके स्तर से उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए.

2. पीड़ित सभी 5 परिवारों को जिला प्रशासन की ओर से 10–10 लाख रु. का मुआवजा दिया जाना चाहिए. साथ ही जो लोग घायल हैं पूरी तरह स्वस्थ होने तक उनका सरकारी खर्च पर इलाज की गारंटी हो.

3. ग्रामीण अभी भी दहशत में है. उन्हें डर है कि जब तक प्रशासन की ओर से वहां पुलिस के टुकड़ी है तब तक वो सुरक्षित हैं. उनके हटते ही असुरक्षा बढ़ जाएगी. अत: आग्रह है कि गाँव वाले जबतक चाहें वहां पुलिस कैंप रहने दिया जाये.

4. वहाँ के बच्चे गिनजी हाई स्कूल के ही छात्र हैं लेकिन इस घटना के बाद लड़के लड़कियां पढ़ने नहीं जा पा रहे. गाँव में अस्थायी स्कूल की व्यवस्था की जाय.

5. गाँव में हरेक गरीब के घर में शौचालय का निर्माण कराने

6, चापाकल की व्यवस्था की किए जाने की मांग की!

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment