नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

0 48

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

 

राजीव कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के अनुसार, 23 जून 2026 को वादिनी की तहरीर पर आलोक कश्यप पुत्र सतीराम कश्यप निवासी ग्राम बद्रीपुर हदीरा, थाना पुवायां के खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87/64(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।

 

पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। 21 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को सुभाषनगर आउटर स्मार्ट रोड तिराहे से शाम करीब 6:05 बजे गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपी: आलोक कश्यप पुत्र सतीराम कश्यप, निवासी ग्राम बद्रीपुर हदीरा, थाना पुवायां, जनपद शाहजहांपुर, उम्र करीब 22 वर्ष।

 

राजीव कुमार प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सूरज सिंह ने पुलिस तुम के साथ किया गिरफ्तार।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment