जूडियो ट्रेंड की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 5.23 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने 1.28 लाख रुपए कराए वापस

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार एक व्यक्ति के 1.28 लाख रुपए वापस कराने में सफलता हासिल की है। पीड़ित से जूडियो ट्रेंड की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर कुल 5.23 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई थी।
पुलिस के अनुसार, थाना साइबर क्राइम पर दर्ज मुकदमा संख्या 09/2026, धारा 318(4) बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत वादी मुकदमा दिवाकर विक्रम सिंह पुत्र सुरेश पाल सिंह, निवासी सदर खुदागंज, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहांपुर के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई थी।
मामले की विवेचना के दौरान साइबर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी में इस्तेमाल किए गए दो बैंक खातों को होल्ड कराया। इसके बाद एक बैंक खाते में फंसी वादी की 1,28,000 रुपए की धनराशि वापस करा दी गई। मामले में अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर साइबर अपराध के मामलों में ‘गोल्डन ऑवर’ के दौरान त्वरित कार्रवाई के महत्व को ध्यान में रखते हुए की गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।
पुलिस ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि जागरूक रहें, सतर्क रहें और साइबर अपराध से सुरक्षित रहें।
पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक रजनीश कुमार (विवेचक) मय समस्त टीम, थाना साइबर क्राइम जनपद शाहजहांपुर।