शहीद ओमप्रकाश जी का गांव बनदनीय है, डॉ जगदीश शर्मा 

0 250

घोसी (जहानाबाद) नगर पंचायत घोसी के अमर शहीद ओमप्रकाश पासवान की एक्सवी शहादत दिवस समारोह का किया गया आयोजन! जिसकी अध्यक्षता राजद नेता अनुज प्रसाद निराला ने की ! इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ जगदीश शर्मा ने अपने संबोधन भाषण में कहा कि शहिद ओमप्रकाश पासवान का बलिदान किसी एक व्यक्ति और समाज के लिए नहीं था,उनकी शहादत पुरे देश के लिए था, और ऐसे मौके पर उन्होंने उनके माता-पिता को नमन कहा कि उनका गांव वैरामसराय वंदनिय है, पुजनीय है और ऐसे अवसर पर उनके आदम कद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया! इस दौरान पुर्व सांसद डॉ अरूण कुमार ने अपने संबोधन भाषण में कहा कि अमर शहीद ओमप्रकाश पासवान के घोसी में बनकर तैयार हो रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नामकरण अमर शहीद ओमप्रकाश पासवान के नाम कराने के लिए सरकार से वार्ता करने की बात कही! इस दौरान पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सत्य निष्ठा से अपना कार्य को करने,व देश की एकता व अखंडता के लिए एकजुट होने की अपील की !जबकि समारोह में जदयू के वरिष्ठ नेता मो शमशाद शाई, विरेन्द्र कुशवाहा, राजीव नयन उर्फ राजू शर्मा, वहीं भाजपा नेता अवधेश शर्मा,राजद नेता नंदकिशोर यादव, नगीना यादव, सुनील कुमार, सीपीएम नेता जगदीश प्रसाद जदयू नेत्री मनोरमा देवी,राजद नेत्री सुमन सिद्धार्था समेत कई गणमान्य लोगों ने सभा को संबोधित किया!

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment