खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में

0 116

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक ➖आर डी पांडेय

और

नेशनल ब्यूरो चीफ ➖राकेश शर्मा के साथ

बुधवार, 22 जुलाई 2026

🔴👉राहुल की गिरफ्तारी के विरोध में सीधी में भी कांग्रेस ने किया प्रदर्शन। राहुल गांधी की नाक से बहता दिखा खून हिरासत में लिए जाने के दौरान चोट पहुंचाने के आरोप।

⛔👉मध्य प्रदेश में बिना शिक्षक चल रहे 1900 सरकारी स्कूल,कैग रिपोर्ट पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब।

⛔👉गुजरात में एक बेटे ने अपने 70 साल के पिता को डंडे से पीट पीट कर उतार दिया मौत के घाट, बोला तुम्हारी वजह से मेरी शादी टूटी।

🔵👉पंजाब में फिरोजपुर-जम्मू ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम,ब्रिटेन में बैठे आतंकी इकबाल के 17 साथी अरेस्ट; IED, विस्फोटक और ग्लॉक पिस्टल बरामद।

🔵👉 मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का धरना,PCC चीफ पहुंचे, बोले- छात्रों को देशद्रोही कहने वाले मंत्री माफी मांगें; राहुल की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन।

🔵👉सोनम वांगचुक सफदरजंग से मेदांता अस्पताल होंगे शिफ्ट, डॉक्टरों का विशेष पैनल करेगा इलाज, हाईकोर्ट ने दिया आदेश।

🔵👉 कॉकरोच जनता पार्टी का पाकिस्तान कनेक्शन! संसद मार्च से पहले किसने तैयार की डिजिटल स्क्रिप्ट… विदेशी फंडिंग की जांच शुरू।

🔵👉 राहुल-प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा, छत्रसाल स्टेडियम से बाहर निकले।

🔵👉 प्रधानमंत्री मोदी जी के अपने बच्चे नहीं हैं, इसलिए नहीं समझते दर्द, केजरीवाल ने छात्रों से कहा- डटे रहो, तानाशाह को झुकना पड़ेगा।

🔵👉 10 दिन के युद्धविराम का प्रस्ताव, ट्रंप प्रशासन कर रहा समीक्षा; इज़रायल सतर्क।

🔵👉चार भारतीयों की मौत के बाद भारत का कूटनीतिक वार, रूस के प्रभारी राजदूत को विदेश मंत्रालय ने किया तलब।

🔵👉सिक्किम में सुरंग ढहने से कम से कम दस श्रमिकों की मौत, कई फंसे; बचाव अभियान जारी।

🔵👉नीट पेपर लीक मुद्दे पर विपक्ष का दोनों सदनों में लगातार दूसरे दिन जोरदार हंगामा, विधायी कामकाज ठप।

❤प्राइड इंडिया न्यूज़, प्राइड कदम समाचार पत्र एवं वनांचल समाचार पत्र के साथ आप का दिन शुभ सुखद सुंदर और मंगलमय हो❤

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment