खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में

0 103

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक ➖आर डी पांडेय

और

नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

रविवार, 19 जुलाई 2026

⛔👉सीधी में ग्रामीण इलाकों में बिजली विभाग की निरदयता, रुक-रुक कर हो रही बारिश और उमस के बीच परेशान आम जनता को सही सप्लाई न कर बिजली विभाग दे रहा झटका।

🔵👉अहमदाबाद में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 की मौत, कई घायल।

🔵👉फ्रांस का पाकिस्तान को बड़ा झटका, कराची में अपना दूतावास  हमेशा के लिए करेगा बंद।

🔵👉20 दिन की भूख हड़ताल के बाद सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया, सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती।

🔵👉सलमान के बाद अब ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ निशाने पर, आमिर खान को बिश्नोई गैंग से मिली धमकी।

🔵👉 बंगाल में अभिषेक का पार्टी ऑफिस तोड़ा गया:TMC सांसद बोले- कार्यालय हमारे लिए मंदिर जैसा; 2031 तक जिंदा रहा तो इसका जवाब दूंगा।

🔵👉पत्नी ने स्कूल मालिक पति को सांप से डसवाकर मारा,आधी रात बिस्तर पर सांप छोड़ा, लव-मैरिज की थी; मेरठ में शादीशुदा वैन ड्राइवर से अफेयर था।

🔵👉अमरनाथ-वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई,जम्मू-कश्मीर में बारिश का रेड अलर्ट; छत्तीसगढ़ में बारिश का 93 साल का रिकॉर्ड टूटा।

🔵👉एक मौलाना ने श्रीकृष्ण को नमाजी बताया, धीरेंद्र शास्त्री बोले-घरवापसी करो:दोबारा ऐसा कहा तो तुम्हारे दरवाजे पर गीता पाठ करेंगे; हमारी पूजा पद्धति से छेड़छाड़ न करें।

🔵👉सुप्रीम कोर्ट बोला- गाली देना हर बार अश्लीलता नहीं होती,अभद्र भाषा और अश्लीलता अलग, मां की गाली भी हर मामले में क्राइम नहीं।

🔵👉रामपाल के अनुयायियों पर दर्ज FIR बरकरार, हिंदू देवी-देवताओं के बारे में बांट रहे थे आपत्तिजनक किताबें।

🔵👉 एक रिपोर्ट के अनुसार प्रशांत और हिंद महासागर की गहराइयों में पहुंचा प्लास्टिक, 2000 मीटर नीचे रहने वाले 92% समुद्री जीव संक्रमित।

🔵👉महाराष्ट्र में नई स्कूल बस नीति लागू ,अब हर बस में GPS-CCTV जरूरी, ड्राइवर का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य।

खेल समाचार

🔴👉⚽स्पेन और अर्जेंटीना के बीच फाइनल का रोमांच होगा चौगुना, अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होती है कांटे की जंग

🔴👉🏏 भारत और इंग्लैंड के बीच आज करो या मरो मैच में रोहित शर्मा की अग्निपरीक्षा, लॉर्ड्स में होगी निर्णायक जंग।

❤प्राइड इंडिया न्यूज़, प्राइड कदम न्यूज़ एवं वनांचल समाचार पत्र के साथ आप का दिन शुभ सुखद सुंदर और मंगलमय हो❤

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment