सोनम वांगचुक का जीवन बचाने की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

0 207

सीधी। छात्र संगठन स्टूडेंट एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन ने शिक्षाविद, वैज्ञानिक, पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला अपर कलेक्टर सीधी को सौंपा।

ज्ञापन में संगठन ने कहा कि सोनम वांगचुक विभिन्न मुद्दों को लेकर पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन पर हैं। चिकित्सकों के अनुसार लगातार भूख हड़ताल के कारण उनके स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। संगठन का कहना है कि देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाले ऐसे शिक्षाविद, इंजीनियर, पर्यावरणविद् और समाजसेवी का स्वस्थ रहना राष्ट्रीय हित में आवश्यक है।

संगठन ने राष्ट्रपति से अनुरोध किया है कि वे केंद्र सरकार को मामले में उचित पहल करने तथा सोनम वांगचुक की मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करने के लिए निर्देशित करें, ताकि बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान हो सके और उनका जीवन सुरक्षित रह सके।

ज्ञापन में देश के प्रमुख वैज्ञानिक, पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के जीवन की रक्षा हेतु आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से इन्द्रलाल, ज्योति पटेल, विनोद सिंह, मोहित वर्मा, ज्योति साकेत, आँचल पटेल, ब्रह्मानन्द तिवारी, विकास विश्वकर्मा, प्रदीप जायसवाल, अलकेश पटेल, राजपति गुप्ता, अजय पटेल, कंचन पटेल, सतीश विश्वकर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment