Breaking News

जिला परिवहन विभाग के खिलाफ प्रांतीय ड्राइवर कल्याण महासंघ का प्रदर्शन, नारेबाजी कर लगाए उत्पीड़न के आरोप

0 131

चुरहट/सीधी।

नगर परिषद चुरहट में प्रांतीय ड्राइवर कल्याण महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिला परिवहन विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ड्राइवरों के कथित उत्पीड़न पर नाराजगी जताई। संगठन ने आरोप लगाया कि ड्राइवरों को आए दिन परिवहन विभाग और पुलिस द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है।

महासंघ के पदाधिकारियों का कहना है कि अधिकांश चालक यातायात नियमों का पालन करते हुए सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाते हैं, लेकिन जांच के दौरान विभिन्न कारण बताकर चालान किए जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार ऑनलाइन चालान कर दिया जाता है तथा कुछ मामलों में “चाय-पानी” के नाम पर रिश्वत की मांग भी की जाती है। रिश्वत देने से इनकार करने पर वाहन में छोटी-छोटी कमियां बताकर कार्रवाई की धमकी दी जाती है।

संगठन ने कहा कि ड्राइवर समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और माल परिवहन के माध्यम से भारत की अर्थव्यवस्था को गति देता है। चालक भीषण गर्मी, बारिश और कड़ाके की ठंड में हजारों किलोमीटर की यात्रा कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इसके बावजूद दुर्घटना होने पर कई बार ड्राइवरों के साथ मारपीट की जाती है, उन्हें आरोपी बनाकर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ता है और उनकी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जाता।

महासंघ ने सरकार से मांग की कि परिवहन विभाग और पुलिस की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा ईमानदारी से कार्य करने वाले ड्राइवरों का अनावश्यक उत्पीड़न रोका जाए।

प्रदर्शन में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य:

प्रदेश अध्यक्ष: रमेश विश्वकर्मा

प्रदेश उपाध्यक्ष: सुभाष पटेल

प्रदेश सचिव: रमेश कुमार साहू

प्रदेश सहसचिव: राजेंद्र जायसवाल

जिला अध्यक्ष (सीधी): अनिल कुमार पटेल

जिला उपाध्यक्ष: अनिल कुमार पटेल, अशोक सेन, कृष्ण कुमार पटेल, गंगा प्रसाद साहू, राजबहादुर पटेल, प्रकाश जायसवाल

संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment