अमिलिया पुलिस की बड़ी सफलता: दो अलग-अलग मामलों में दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

0 189

सीधी। थाना अमिलिया पुलिस ने दो अलग-अलग गुमशुदगी/अपहरण के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पहली बालिका को ग्राम डिहूली से तथा दूसरी को आंध्र प्रदेश के तिरुपति से बरामद किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी तथा एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राकेश बैस के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम एवं साइबर सेल की सहायता से की गई।

पहले मामले में 30 जून 2026 को एक 16 वर्ष 8 माह की बालिका हायर सेकेंडरी स्कूल हिनौती अंकसूची लेने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। लगातार प्रयास और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 6 जुलाई 2026 को बालिका को ग्राम डिहूली से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया।

दूसरे मामले में 24 मई 2026 को 17 वर्ष 7 माह की बालिका बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों द्वारा तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से 3 जुलाई 2026 को आंध्र प्रदेश के तिरुपति से बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया।

दोनों मामलों में निरीक्षक राकेश बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत प्रयासों के बल पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी

प्रकरण-1: सउनि उग्रभान मिश्रा, प्रधान आरक्षक 316 रामायण मिश्रा, आरक्षक 574 संदीप चौबे, आरक्षक 531 रघुराज सिंह, महिला आरक्षक 428 संगीता बैस एवं साइबर सेल टीम।

प्रकरण-2: प्रधान आरक्षक 47 लोकेन्द्र सिंह, आरक्षक 260 दीपेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक 416 स्वाती कुशवाहा एवं साइबर सेल टीम।

सीधी पुलिस की अपील: महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जिला पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। किसी भी नाबालिग के गुम होने अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना या डायल-100/112 पर सूचना देने की अपील की गई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment