ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह खेल एवं युवा कल्याण विभाग सिंगरौली 2026 का हुआ समापन खिलाड़ियों को वितरित किए गए मेडल एवं प्रमाण पत्र एवं जर्सी एवं कोच को ट्रैकसूट के साथ सम्मान किया गया

0 113

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी खेल युवा कल्याण विभाग मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग जी के आदेश से पूरे प्रदेश में सभी जिलों में विभिन्न ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण आरोह समर कैंप का आयोजन किया गया है

 

सिंगरौली जिला मे एक माह से संचालित इस प्रशिक्षण शिविर में बालक एवं बालिका युवाओं ने खो-खो, बास्केटबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, कुश्ती एवं कबड्डी जैसे विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण प्राप्त किया अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन भी किया। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं गई!

 

खेल केवल शारीरिक क्षमता को ही नहीं बढ़ाते, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का भी विकास करते हैं। युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़ना एक स्वस्थ, सशक्त एवं आत्मनिर्भर समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश सरकार भी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने एवं उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

 

जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा सभी प्रशिक्षकों,आयोजकों एवं अभिभावकों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

 

खिलाड़ियों की ऊर्जा, समर्पण और उत्साह निश्चित रूप से सिंगरौली जिले का नाम प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेगा।

 

इस अवसर के मुख्य अतिथि सिंगरौली विधानसभा 80 के विधायक श्री रामनिवास शाह जी विशिष्ट अतिथि सिंगरौली जिला कलेक्टर श्री गौरव बैनल जी, नगर पालिक निगम सिंगरौली के अध्यक्ष श्री देवेश पांडेय जी, जिला खेल अधिकारी श्री एसडीओपी श्री राहुल सैयम जी, डीएसपी रोशनी कर्मी जी, मंडल अध्यक्ष जयंत श्री कमलेश वर्मा जी वार्ड क्रमांक 19 पार्षद श्री आशीष वैश्य जी सरपंच श्री भगवान दास शाह जी जिला फुटबॉल संघ सिंगरौली के सचिव श्री लवकुश तिवारी जी ऑल इंडिया बास्केटबॉल कोच डॉक्टर श्री रमाकांत जी,कबड्डी कोच श्री सुखचैन शुक्ला जी श्री रामसजीवन शाह जी, श्री अर्पित गुप्ता जी सुषमा बैस फुटबॉल कोच श्री असगर अली जी शालू खान जी

 

कार्यक्रम के आयोजन करता खेल एवं युवा कल्याण विभाग सिंगरौली खेल अधिकारी एसडीओपी श्री राहुल सैयम जी श्री राकेश मिश्रा जी ब्लॉक समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग सिंगरौली, देवसर ब्लॉक समन्वयक श्री सुनीता मिश्रा जी चितरंगी ब्लॉक समन्वयक श्री जगदीश सिंह जी अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित है

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment