पुलिस ने किया पैदल गश्त, आमजन को दिलाया सुरक्षा का एहसास

0 5,206

बहराइच। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार द्वारा थाना रामगांव पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया।

पैदल भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजार, सार्वजनिक स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा आमजन से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस टीम ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

इस दौरान क्षेत्र में मौजूद लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

रिपोर्टर : सुभाष कुमार विश्वकर्मा

ब्यूरो चीफ, प्राईड इंडिया न्यूज़ बहराइच

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment