बरमबाबा ब्लॉक के छबारी बूथ पर पहुंचे प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पंचायत कमेटी की जानी वस्तुस्थित

0 233

 

बूथ का कार्यकर्ता कांग्रेस की असली ताकत:- हरीश चौधरी*

 

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी रणविजय सिंह ने सीधी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक बरमबाबा के ग्राम छबारी में आयोजित पंचायत कमेटी की बैठक में सहभागिता की।

बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, आगामी राजनीतिक रणनीतियों तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं एवं पंचायत कमेटी के सदस्यों से संवाद करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से ही निर्मित होती है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को उठाना होगा।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा जनसेवा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा आमजन से सतत संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा। बूथ का कार्यकर्ता कांग्रेस की असली ताकत है।

सह-प्रभारी रणविजय सिंह ने बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए पंचायत एवं बूथ स्तर पर समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही कांग्रेस की सबसे बड़ी शक्ति है और आगामी समय में प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

बैठक में स्थानीय जनसमस्याओं, किसानों, युवाओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनहित के विषयों को प्राथमिकता देते हुए आमजन के बीच कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाएं।

इस अवसर पर मण्डलम अध्यक्ष गफूर खान, सेक्टर अध्यक्ष रमेश सिंह सहित बी.ए.एल. एवं पंचायत कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment