मनरेगा तालाब निर्माण में फर्जी बिल का आरोप, जांच दल गठित

0 261

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव

 

शहपुरा/डिंडोरी। जनपद पंचायत शहपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत संग्रामपुर में स्वीकृत तालाब निर्माण कार्य में अनियमितताओं की शिकायत पर जांच दल गठित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार सरपंच एवं सचिव ग्राम पंचायत संग्रामपुर द्वारा आरोप है कि उपयंत्री और सप्लायर की सांठगांठ से अपूर्ण निर्माण कार्य के फर्जी बिल तैयार किए गए हैं।

 

शिकायत में उल्लेख किया गया है कि तालाब निर्माण कार्य वर्तमान में अपूर्ण एवं अनुपयोगी स्थिति में है तथा आवश्यक वेस्ट वेयर का निर्माण भी नहीं किया गया है। इसके बावजूद उपयंत्री एवं सप्लायर द्वारा भुगतान प्राप्त करने के उद्देश्य से फर्जी बिल तैयार कर भुगतान कराने का प्रयास किया जा रहा था। मामले की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शहपुरा से की गई थी, जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई।

 

मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया गया है, जिसमें

 

1. सौरभ परोहा – सहायक यंत्री

 

 

2. छोटेलाल चक्रवर्ती – अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, मनरेगा

 

 

3. ए.एच. खान – उपयंत्री, जनपद पंचायत शहपुरा

 

 

 

को शामिल किया गया है।

 

जांच दल को निर्देश दिए गए हैं कि शिकायत पत्र के आधार पर साक्ष्यों सहित दो दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

 

आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर डिंडोरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिंडोरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शहपुरा तथा ग्राम पंचायत संग्रामपुर के सरपंच एवं सचिव को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment