सीधी में सड़क हादसा: भितरी गांव में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला समेत पांच घायल

0 305

बहरी थाना क्षेत्र में आज शाम 7 बजे हुआ हादसा, घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया

सीधी | 27 मई 2026 | प्राइड इंडिया न्यूज़

सीधी जिले के थाना बहरी अंतर्गत ग्राम भितरी में आज शाम करीब 7 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला सहित कुल पांच लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी तेज थी, जिससे दोनों बाइकों में सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों एवं एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया।

सूचना मिलते ही बहरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और दुर्घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल घायलों की पहचान एवं वे किस क्षेत्र के निवासी हैं, इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्ट: प्राइड इंडिया न्यूज़

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment