शराब की दुकान में 30 पेटी शराब चोरी करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार।

0 179

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। सदर बाजार पुलिस ने शराब की दुकान में बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजीव कुमार थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को सुभाष नगर फाटक के पास से दोनों को पकड़ा।

 

दरअसल, 12 मार्च को केशनगर निवासी प्रमोद गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनकी लाइसेंसी शराब की दुकान का ताला तोड़कर 30 पेटी शराब व काउंटर में रखे 2500 रुपए चोरी कर लिए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित की गई थी।

 

गिरफ्तार आरोपी सूरज निवासी कटिया टोला व आकाश निवासी लोधीपुर के पास से 1650 रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने चोरी व चोरी का माल रखने की धाराओं में केस दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया। गिरफ्तारी टीम में महिला उपनिरीक्षक नम्रता सिंह, उपनिरीक्षक सिद्धार्थ भाटी शामिल रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment