फर्जी पेट्रोल पंप चलाकर नकली डीजल-पेट्रोल बेचने वाले 5 गिरफ्तार।

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। रोजा पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों से पेट्रोल पंप चलाकर नकली डीजल-पेट्रोल बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर पुलिस ने रविवार रात ग्राम गुर्री के पास से आरोपियों को पकड़ा।
एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि
22 मई को पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार यादव ने ग्राम डींगरपुर के पास अनाधिकृत पंप की डिस्पेंसिंग यूनिट व भूमिगत टैंक सील किए थे। जांच में पता चला कि शिवराज वर्मा व उसके साथी फर्जी लाइसेंस बनाकर एक साल से केमिकल मिलाकर नकली तेल बेच रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से फर्जी लाइसेंस, केमिकल के बिल व करीब 10 हजार लीटर संदिग्ध तरल पदार्थ बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में शिवराज वर्मा 55 वर्ष निo ग्राम मुड़िया जमा खान थाना निगोही जिला शाहजहांपुर, पवन उर्फ अमन 32 वर्ष गांव पिपरिया प्रह्लाद थाना राजा जिला शाहजहांपुर, अशरफ अली 37 वर्ष निवासी ग्राम इब्राहिमपुर करियारा थाना मोहम्मदी, खीरी, बबलू उर्फ रॉकी 31 वर्ष गांव पिपरिया प्रह्लाद थाना रोजा जिला शाहजहांपुर व रामवरन उर्फ वीरेश गांव मुढ़ा हरिस थाना सिंधौली जिला शाहजहांपुर शामिल हैं। मुख्य आरोपी शिवराज पर पहले भी 3 केस दर्ज हैं। सभी को कोर्ट में पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष उमेश कुमार मिश्रा, उo निo शिवम अग्रवाल, उo निo राकेश कुमार आदि शामिल रहे।