मोरवा में खुले कोयले का बड़ा भंडार, आशियाना कॉलोनी के मकानों पर संकट

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, प्रभावित परिवारों को मिलेगा मुआवजा
सिंगरौली | मोरवा
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के मोरवा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मोरवा इलाके में जमीन के नीचे बड़े पैमाने पर कोयले का भंडार मिलने के बाद अब क्षेत्र में बने आशियाना घरों को हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि खनन कार्य को आगे बढ़ाने के लिए कई मकानों को निस्तनाबूद किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक प्रशासन और संबंधित खनन कंपनी द्वारा प्रभावित क्षेत्र का सर्वे कराया जा रहा है। जिन परिवारों के मकान इस दायरे में आएंगे, उन्हें शासन की नीति के अनुसार मुआवजा और पुनर्वास सुविधा देने की बात कही जा रही है।
इस खबर के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। कई परिवार वर्षों से इस क्षेत्र में रह रहे हैं और अब उन्हें अपने आशियाने उजड़ने का डर सताने लगा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित लोगों के हितों का ध्यान रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रशासन द्वारा आधिकारिक सूची जारी कर प्रभावित मकानों और परिवारों की जानकारी सार्वजनिक की जा सकती है। वहीं स्थानीय लोगों ने उचित मुआवजा और वैकल्पिक आवास की मांग उठानी शुरू कर दी है।
“कोयले का भंडार मिला, अब उजड़ेंगे आशियाने”
मोरवा की इस बड़ी खबर पर पूरे सिंगरौली जिले की नजर बनी हुई है।