Breaking News

डिंडोरी वनमंडल में अचानकमार टाइगर रिजर्व की बुजुर्ग बाघिन की दस्तक, वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

0 134

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव

 

 

डिंडोरी। छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व की एक बुजुर्ग बाघिन इन दिनों डिंडोरी वनमंडल के पूर्व करंजिया परिक्षेत्र के जंगलों में विचरण करती हुई देखी जा रही है। वन विभाग द्वारा लगाए गए ट्रैप कैमरों में बाघिन की मौजूदगी दर्ज होने के बाद विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अचानकमार टाइगर रिजर्व के उप संचालक से हुई चर्चा में पुष्टि हुई है कि यह बाघिन रिजर्व क्षेत्र की ही है। वन अधिकारियों के मुताबिक बाघिन की उम्र लगभग 17 वर्ष बताई जा रही है, जिसे रिजर्व की सबसे बुजुर्ग बाघिनों में गिना जाता है।

 

बाघिन की लगातार गतिविधियों को देखते हुए सामान्य वनमंडल डिंडोरी के वनमंडलाधिकारी ने जिलेवासियों, विशेषकर पूर्व करंजिया क्षेत्र के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि जंगल में अकेले न जाएं तथा मवेशियों को चराने या जंगल ले जाते समय दो-तीन लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर ही जाएं।

 

वन विभाग की टीम लगातार बाघिन की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। साथ ही ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या बाघिन की मौजूदगी की सूचना तत्काल वन अमले को देने की अपील की गई है।

 

वन अधिकारियों का कहना है कि सतर्कता और सावधानी बरतकर किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सकता है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment